सत्येंद्र सिंह कल्याण आश्रम के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

513

सत्येंद्र सिंह कल्याण आश्रम के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

 

जशपुर नगर(छ़.ग.) – श्री सत्येंद्र सिंह अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। जशपुर नगर में संपन्न कल्याण आश्रम की साधारण सभा में सत्येंद्र सिंह अध्यक्ष के रूप में चुने गए। श्री योगेश बापट राष्ट्रीय महामंत्री बने रहेंगे।

 

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की सर्वसाधारण सभा आज 1 मार्च 2024 को छत्तीसगढ़ के जशपुर नगर में संपन्न हुई। पिछली कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने के कारण आज नए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की के लिए चुनाव संपन्न हुए। वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री सोमयाजुलू ने इस चुनाव प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी के रूप में काम किया।

 

चुने गए 13 सदस्यों में से श्री सत्येन्द्र सिंह को सर्व सम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष और श्री योगेश बापट को महामंत्री के रूप में चुना गया। श्री एच के नागु (तेलंगाना) और श्री तेची गुबिन (अरूणाचल) उपाध्यक्ष, श्री विष्णुकांत (दिल्ली), श्री रामेश्वर राम भगत (जशपुर) संयुक्त महामंत्री होंगे। श्री महेश मोदी (कोलकाता) को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया।

 

कार्य समिति में डाॅ. रेखा नागर (इंदौर, म.प्र.), डाॅ. माधवी देवबर्मन (दिल्ली), श्री राम बाबूजी (हरियाणा), श्री शांताराम सिद्दी (कर्नाटक), श्री परमेश्वर मुर्मू (बिहार) अ. भा. कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में चुने गए। श्री भगवान सहाय अ. भा. कार्यकारिणी में सह-संगठन मंत्री का कार्यभार संभालेंगे। राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री अतुल जोग (मुंबई) एवं सह-संगठन मंत्री श्री रमेश बाबू (रांची) निमंत्रित सदस्य रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here